हलधरपुर रतनपुरा प्रखंड के अरदौना ग्राम पंचायत अंतर्गत चौड़ी पुरवा में एक बालक की मौत सर्पदंश से हो गई। विकास प्रजापति पुत्र उमेश चंद्र प्रजापति अरदौना ग्राम पंचायत के चौड़ी पुरवा के निवासी थे। बीते 17 जुलाई 2021 की रात तीन बजे के लगभग सोते समय उसे सर्प ने डंस लिया। उसके मुह से झाग आने लगा, तो परिजन तुरंत उसे गाजीपुर स्थित अमवा के सती माई नामक स्थान पर ले गए। परंतु वहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे फातिमा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।