फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के अकबरपुर टड़वा गांव निवासी आठ वर्षीय बालक की मौत सोमवार को सर्पदंश से हुई।
विज्ञापन

मृत बालक पीयूष अकबरपुर टड़वा गांव निवासी प्रशांत राम का पुत्र था। 15 दिन पूर्व वह थाना क्षेत्र के ही याकूबपुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर गया था। सोमवार को उसके पिता उसे घर ले जाने के लिए याकूबपुर गए थे। पीयूष घर आने के लिए कपड़ा पहनकर जूता लेने कमरे में गया। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे डंस लिया। पीयूष ने तत्काल अपने पिता को बताया। जब लोग अंदर जाकर खोजबीन तो वहा कुछ नजर नहीं आया। परिजनों का अनुमान था, कि उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया है। आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर अमवा की सत्ती माई के यहा लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें