शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रविवार की देर शाम जिले के बारह थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी इलामारन जी के निर्देश पर चारों क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष द्वारा रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं बाद में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही देसी शराब की दुकान के आस-पास संदिग्धों की चेकिंग की गई और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।