फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बार्डर पर की जांच 012 पर केस

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित मऊ-गाजीपुर बार्डर पर लाकडाउन के दौरान वाहनों की चेकि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जनपद की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पिछले 24 घंटों में लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद के सभी 85 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग के दौरान 12 व्यक्तियों का अलग अलग स्थानों पर लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इन लोगों के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने इनमें से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तारकर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने 1774 वाहनों को चेक किया । इनमें से 133 वाहनों का चालान कर दिया जबकि 14 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने अनियमित रूप से चल रहे वाहन स्वामियों से नौ हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। इसके साथ ही 70 आवश्यक सेवाओं के लिए वाहनों को परमिट दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें