सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े 14 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस शनिवार की देर शाम चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवासी अजय गुप्ता ने तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरी मोड़ निवासी रजनीश गुप्ता ने अपने साथी बलिया जिले के गुदरी मनियर निवासी अमित गुप्ता, सुखपुरा निवासी राधेश्याम सिंह, लखनऊ के कुर्सी रोड न्यू कालोनी गुडंबा निवासी दीपू यादव के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मार्च 2021 में 13 लाख 50 हजार रुपये नगद और चेक के माध्यम से एक लाख रुपये उससे लिए। बाद में में डाक के जरिये नियुक्ति पत्र भेजा। जब वह पत्र पर लिखे लिखे पते पर नियुक्ति के लिए पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने अपना पैसा वापस मांगा। जिसके बाद जालसाजों ने जून 2022 को पीड़ित को दो बार में चार चार लाख रुपये का चेक दिया। जबकि बैंक की ओर से उन चेकों को फर्जी बताया गया।