चिरैयाकोट। ग्राम पचिस्ता निवासी एक व्यक्ति से किसी उचक्के ने बुधवार को फोन पर उसके ऊपर मुकदमा दर्ज बताकर छुटकारा दिलाने के नाम पर 14 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने फोन पे एप से आठ हजार रुपये भेज दिए। शेष रुपये न देने पर उसे जान मारने की धमकी दिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आये फोन नंबर के आधार पर थाना पहुंचकर आप बीती बता तहरीर दी। थाना क्षेत्र के पचिस्ता गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र बेचू राम थाने में दी गई तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह 9.40 बजे मोबाइल पर फोन आया कि फोन पर बताया गया कि एसपी से बोल रहा हूं। तुम्हारे नाम से शिकायत पत्र मिला है यदि तुम इससे बचना चाहते हो तो मेरे नंबर 8960153661 और 8273904361 फोन पे पर 14 हजार रुपये भेज दो। डर से उसने 8 हजार रुपये अपने फोन पे एप नंबर 9793210692 से भेज दिया और शेष रुपये बाद में देने को कहा। जब उसने पूरी जानकारी ली तो यह झूठ निकला। झूठ बोलकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति उससे शेष और रुपया मांगने लगा। पैसा नहीं देने पर धमकी देने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित से साइबर क्राइम एप पर ऑनलाइन शिकायत करने को कहा गया है, शिकायत पत्र आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।