फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, ठंड का हुआ अहसास

विज्ञापन
मौसम बिगड़ा:गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, आसमान में बादल छाने के बाद बादलों की ओट - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का अहसास हुआ। लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे देखे गए। वहीं फसलों में रोग लगने की आशंका से किसान चिंतित नजर आए। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज धूप निकलने से गर्मी जैसा मौसम हो गया था। लोग गर्म कपड़ों को रखने की तैयारी कर रहे थे कि बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। तड़के से ही आसमान में बादल छाया रहा। धूप हल्की होने के चलते लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों की मानें तो बदलते मौसम से गेंहू की फसल को काफी राहत मिलेगी। जबकि दलहनी, तिलहनी फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं कृषि विशेषज्ञ तथा नेफोड के जिला प्रभारी संतोष कुमार मिश्र का कहना था कि मौसम बदलाव गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। दलहनी, तिलहनी फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। फसल में रोग के लक्षण मिलने की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें