फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 394 वाहनों का चालान, दो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 394 वाहनों का चालान और दो को सीज किया गया। एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि चेकिंग के लिए टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने 1350 संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की। यातायात नियमों का पालन न करने वाले अन्य लोगों को हिदायत भी दी गई। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें