फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात की अनदेखी पर 95 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात माह के 12वें दिन प्रभारी संतोष यादव ने टीम के साथ चन्द्रा पब्लिक स्कूल के लगभग 850 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दिया। यातायात पुलिस ने बच्चों को नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्रों को यातायात हैंडबिल बांटी गई। वहीं नियमों का पालन नहीं करने पर 95 वाहनों का चालान किया गया। छात्रों को जागरूक करने में स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर, उप प्रधानाचार्य सबिजा पीटर, अध्यापिका कंचन सिंह, तरून्नम अंसारी , प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता, शैलेश यादव ने सहयोग किया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का सघन चेकिंग अभियान गाजीपुर तिराहा,रोडवेज,रेलवे स्टेशन,भीटी चौक, सदर हास्पिटल पर चलाकर रजिस्ट्रेशन, डीएल, इंस्योरेंस, फिटनेस, हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत नंबर प्लेट की जांच की गई। इसमें कुल 95 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट के 40, बिना सीट बेल्ट के नौ, गलत नंबर प्लेट पर 11, बिना डीएल के 13, मोबाईल फोन पर बात करने पर पांच तथा तीन सवारी बिठाने पर सात , और गलत स्थान पर पार्किंग करने में 10 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें