फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप से टकराई चेयरमैन के काफिले की गाड़ी, चार घायल एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली के मझवारा मधुबन मार्ग पर बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल के काफिले की एक चार पहिया वाहन पिकअप से टकरा गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार चल रहा है। नगर पालिका के चेयरमैन अशरद जमाल काफिले के साथ बसपा के मधुबन विधानसभा अध्यक्ष भोला कुमार की माता के निधन के बाद शोक प्रकट करने जा रहे थे। काफिले में सबसे आगे चेयरमैन जमाल की गाड़ी थी। उसके ठीक पीछे वाली गाड़ी हैपी सिंह चला रहे थे। अभी चेयरमैन की गाड़ी के पीछे चलने वाली गाड़ी मधुबन थाना के परसुपुर बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी पिकअप से जाकर टकरा गई। जिससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए, जिसमें बसपा नेता शेषनाथ, संजय, बाबू सिंह, अमित सिंह मास्टर घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां शेषनाथ को ज्यादा चोटें लगी थीं। वहीं अन्य को हल्की चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें