फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चेन स्नेचर तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस तथा एसओजी, स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को मुंशीपुरा हयात सेंटर से एक चेरे स्नेचर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना पर मुंशीपुरा हयात सेंटर के पास घेराबंदी की। जहां एक संदिग्ध पकड़ा तो उसके पास से तमंचा तथा कारतूस मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से एक हुक टूटी हुई चेन भी बरामद की। आरोपी ने अपना नाम चंदन यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मुहम्मदाबाद मऊ बताया। आरोपी ने बताया कि आठ जुलाई को पुलिस चौकी न्यायालय परिसर के पास सुबह-सुबह अपने दोस्त सोनू डोम निवासी चितबड़गांव जनपद बलिया के साथ मिलकर एक महिला की चेन नोचकर भागा था।
विज्ञापन

इस दौरान सोनू बाइक स्टार्ट कर खड़ा था और उसने महिला से चेन छीनी थी। इस संबंध में शहर कोतवाली में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें