फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोने में सेंटर, लोगों को पता नहीं

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक कमरे में चल रहा योगा वेलनेस सेंटर।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से योग को बढ़ावा देने के लिए की जा रही तमाम कवायद विभागीय लापरवाही से सफल नहीं हो पा रही हैं। वर्षो से जिला अस्पताल परिसर में संचालित हो रहा योगा वेलनेस सेंटर संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में इसे मुख्य स्थान पर न संचालित कर पोषण पुनर्वास केंद्र के पास एक छोटे से कमरे में संचालित किया जा रहा है। सही तरीके से प्रचार प्रसार न होने से कम ही लोग यहां तक पहुंच पा रहे हैं। आयुष विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिला अस्पताल प्रशासन से कई बार बेहतर जगह मांगी गई लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं की गई। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही है। वहीं कई सालों से जिला अस्पताल में बना योगा वेलनेस सेंटर संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 500 से 600 के बीच होती है, इनमें कई मरीज योगा से इलाज कराने के लिए पहुंचते है। होमियोपैथिक तथा आयुुष के मुख्य प्रवेश द्वार पर अलग से भवन में होने के चलते इनके मरीज तो सीधे संबंधित सेंटर पर पहुंच जाते है, लेकिन योगा वेलनेस सेंटर के मरीज सेंटर तक नहीं पहुंच पाते है। कारण यह अस्पताल के एक कोने में संचालित हो रहा है। हालत यह है कि बमुश्किल यहां आठ से 10 मरीज ही पहुंच पाते है। एक छोटे से कक्ष में संचालित होने के चलते योग प्रशिक्षकों द्वारा बारी-बारी से मरीज को बैठाकर परामर्श देने के बाद उन्हें योगाभ्यास कराया जाता है। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष सोसायटी द्वारा वर्षो पूर्व जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास खाली एक बड़े कक्ष में योगा वेलनेस सेंटर खोला गया। जिसका शुभारंभ तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने किया था। लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे पोषण पुनर्वास केंद्र के पास खाली चल रहे एक छोटे से कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया। तब से यह यहीं पर संचालित हो रहा है। सीएमएस सहित विभाग के अधिकारियों को बड़ा कक्ष या हॉल मुहैया कराने की कई बार मांग की गई है। विश्व योग दिवस के बाद एक बार फिर पत्र भेजा जाएगा। -डॉ. जयराम यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें