नगर क्षेत्र के हिन्दी भवन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते ट्रेड यूनियन लीडर जे एस मंजूमदार।
माकपा का प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को नगर के हिंदी भवन में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। जनता ने जो उम्मीदें पाल रखी थी, वह धूलधूसरित नजर आ रही हैं।
ट्रेड यूनियन लीडर जेएस मजूमदार ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए वामपंथ, जनवाद पर देश भर में हमला बोल रही है। संघ परिवार, आरएसएस तथा भाजपा के लोग मोदी सरकार की आलोचना करने वालों को देशद्रोही करार दे रहे हैं और उन पर हमले किए जा रहे हैं।
रोहित बेमुला नामक प्रतिभाशाली दलित छात्र को आत्महत्या के लिए विवश किया गया। इसकी आवाज देश भर से उठी लेकिन दबा दी गई। वामपंथी तथा सीपीआईएम और सभी जनवादी प्रगतिशील ताकतें रोहित बेमुला की आत्महत्या एवं जेएनयू के अध्यक्ष कंहैया कुमार पर गलत ढंग से व्यवहार कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए आंदोलन चलाया। इसके चलते भाजपा के लोग बौखला गए हैं।
संवैधानिक अधिकारों को पैरों तले रौंदने वालों को देशभक्त कैसे कहा जा सकता है। कहा कि देेश में जानबूझ कर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से माहौल खराब कर जनता को गुमराह करने की साजिश रची जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव वीरेंद्र कुमार, हीरालाल आदि उपस्थित रहे।