मऊ। औषधि जगत के प्रणेता भगवान धन्वंतरि की जयंती शुक्रवार को जिला आयुर्वेद कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं अधिकारी डॉ. जयराम यादव द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद पूजन कार्यक्रम तथा हवन किया गया। इस अवसर पर डॉ. जयराम यादव ने कहा धन्वंतरि को हिन्दू धर्म में देवताओं के वैद्य माना जाता है। ये एक महान चिकित्सक थे, जिन्हें देव पद प्राप्त था। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। इस दौरान जिले के समस्त 35 चिकित्सालय पर घृतकुमारी, गिलोय, तुलसी आदि औषधि पौधरोपण किया। इस मौके पर आर्दश पांडेय, अभिनव सिंह, वीरेंद्र मल्ल, योग प्रशिक्षक संजीत कुमार शर्मा, विश्वा, सहायक योग प्रशिक्षक राजन विश्वकर्मा, पदमा राय आदि मौजूद रहे।