मऊ। घोसी सांसद अतुल राय का जन्मदिन समर्थकों ने रक्तदान कर मनाया। साथ ही विभिन्न जगहों पर केक काटे। पौधरोपण भी किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नाहिदा खातून सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। नगर सहित मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज, रतनपुरा ,चिरैयाकोट घोसी में फल वितरण किया गया। विनीत राय ने कहा कि रक्तदान शिविरों से लोगों को रक्त मिलना बड़ी बात है। इंदु शेखर राय ने कहा कि समर्थकों ने रक्तदान कर अपने नेता की समाज सेवा की भावना का सम्मान किया है। भैरव सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने वालो में रजत राय, रविंद्र चौबे, अनूप कुमार शाही, मनीष कुमार ,पीयूष राय, अजय कुमार, सज्जन सिंह, रजनीश राय, मनोज राजभर, अजय निषाद आदि शामिल रहे।