फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी खुशी के बीच मनाएं त्योहार

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सीओ नरेश कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बकरीद को लेकर कोतवाली में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें हंसी खुशी के बीच त्योहार मनाने पर बल दिया गया। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश ने कहा कि बकरीद कुर्बानी, त्याग और बलिदान का पर्व है। इसको हंसी खुशी के बीच मिलजुल कर मनाएं। जिससे इसकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश ने कहा कि बकरीद पर नमाज सार्वजनिक स्थान अथवा सड़क पर नहीं होगी। कुर्बानी के अवशेष खुले में, सड़क या नाली में न फेेंके। बैठक में अधिशासी अधिकारी राम सफल, नितेश गौरव के साथ ही कोतवाल शैलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, शब्बू, मोहम्मद अहमद अली, लालजी वर्मा, डॉक्टर इनामुल्लाह, इफ्तेखार अहमद, ऐनुल मुजफ्फर आदि मौजूद रहे। कोपागंज : थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। जिसमें लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने कहा कि हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। खुशनुमा माहौल में त्योहार मनाएं। इस दौरान हरिशंकर जायसवाल, नेसार प्रधान, नेसार मेहंदी, अरशद, अनीस, मौलवी अफरोज, एखलाक, शकील अहमद, संजीव गुप्ता गुड्डू सोनकर शामिल रहे। इंदारा : अदरी पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान लाल साहब गौतम, ईओ अमर नाथ राम, खादिम अंसारी, अफरोज आलम, अकील अंसारी, शहजादे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें