फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी सुरेश सिंह की चार बसों को पुलिस ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्तार असांरी के संगठित गिरोह के विरुद्घ की जा रही कार्रवाइ में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने डीएम कोर्ट से जारी आदेश पर सुरेश सिंह की चार बसों को सीज कर जब्तीकरण की कार्रवाई की। सुरेश सिंह मुख्तार करीबी सक्रिय सदस्य हैं। वह टैक्सी स्टैंड ब्रम्हस्थान से गुंडा टैक्स वसूली करने का काम करते थे। कोतवाली में उनके सहित 12 पर 31 मई 2020 में रिपोर्ट दर्ज कर गैंगेस्टर में चालान किया गया था। मुख्तार गैंग के सदस्य सुरेश सिंह मूलरुप से घोसी के रहने वाले हैं। लेकिन शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में परिवार के साथ रहते हैं। जुुलाई माह में पुलिस ने सुरेश सिंह सहित 12 लोगों के विरुद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया गया था, कि वह सभी टैक्सी स्टैंड के ठेका के नाम पर मुख्तार के लिए टैक्सी स्टैंड से गुंडा टैक्स वसूली करते है। इस मामले में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में सभी का गैंगेस्टर में चालान किया। मामला डीएम कोर्ट में सुनवाई में है। सुनवाई के दौरान डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने 14-ए के तहत आरोपियों की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी किया। जिस पर मंगलवार को शहर कोतवाल राम सिंह ने सुरेेश सिंह की चार बसों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के अनुसार सुरेश सिंह सहित अन्य सभी संगठित अपराध के जरिए इस संपत्ति को खड़ा किया था। लिहाजा डीएम कोर्ट से जारी आदेश पर मंगलवार को सुरेश सिंह की चार बसों को सीज कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें