फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अति कुपोषित बच्चों के घर पहुंचे सीडीपीओ: जिलाधिकारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण समिति जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पोषण अभियान के अंतर्गत जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीडीपीओ से हर अतिकुपोषित बच्चों के घर पहुंने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एजेंडा बिंदुओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सीडीपीओ से उनके ब्लॉक में अति कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा लाल श्रेणी के चिह्नित बच्चों के घर कितनी बार गए इसकी जानकारी ली। कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी अति कुपोषित बच्चों के घरों पर अवश्य जाएं एवं उनके माता पिता से लगातार संपर्क में रहें। अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में जितना जल्दी सुधार हो सके उसका उपाय करें। जिला अधिकारी ने जनपद में कुल आंगनवाड़ी केंद्रों एवं उसकी स्थितियों के बारे में भी जानकारी ली। वहीं जर्जर केंद्रों को कायाकल्प योजना के तहत ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं ठीक रखने एवं केंद्र पर कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रखने के भी निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने सभी नौ सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के भ्रमण एवं परामर्श का जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रत्येक माह निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, डी0सी0 मनरेगा, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें