फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीडीओ ने पांच एडीओ पंचायत का दूसरे ब्लॉक में किया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शासकीय कार्यहित में पांच ब्लॉक के एडीओ पंचायत का एक से दूसरे ब्लॉक पर स्थानांतरण किया गया है। सभी एडीओ पंचायत बीते कई साल से निवर्तमान ब्लॉकों पर तैनात थे। रतनपुरा के एडीओ पंचायत रविंद्रनाथ यादव का बड़रांव, रानीपुर के सुनील कुमार का रतनपुरा, कोपागंज के विजय शंकर सिंह का रानीपुर ब्लॉक पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं बड़रांव के राजकमल का कोपागंज और घोसी के राजेश तिवारी का परदहां स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें