फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खाता खुले मिलने पर सीडीओ ने जताई नराजगी, खामियां दूर करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विकास भवन में जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा।संव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला बैंक सलाहकार समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इस दौरान बैंकों द्वारा कम खाते खोले जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे हर हाल में जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एलडीएम ने बताया कि जनपद के समस्त बैंकों में लगभग 12 लाख खातों के सापेक्ष लगभग 3 लाख खाते प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लगभग 1 लाख 43 हजार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं लगभग 47 हजार अटल पेंशन योजना के तहत खाते खोले गए हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह के गठन होने के बाद भी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सबसे कम खाता खुले होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें खाता खुलवाने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ग्रामीण बैंक एवं इंडियन बैंक में ज्यादा प्रार्थना पत्र लंबित होने पर इसका तत्काल निस्तारण कराने के भी निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी बैंकों के बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसी भी बैंकों के पास कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न हो अन्यथा की स्थिति में संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में जनपद की स्थिति काफी अच्छी पाई गई। इस दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप कृषि निदेशक, परियोजना अधिकारी डूडा ददन कुमार, डीसी मनरेगा सहित सभी बैंकों के बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें