फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीडीओ ने 71 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में एक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 71 आंगनवाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर नव चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बताया कि आप पूर्व में जिस पद पर नियुक्त थे उसे पद से पदोन्नति किया गया है, इसलिए आप सब की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, बहुत ही मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का आप सभी सम्पादन करेंगे। कहा कि कुपोषण को सुपोषण बनाने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।वहीं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोग भवन लखनऊ से प्रसारण किया गया, जिसका प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में भी समस्त नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, समस्त सुपरवाइजर, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ ददन कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें