फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विकास खंड रानीपुर के खानपुर गांव में शनिवार को औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने गाव में राज्य वित्त पंद्रहवां वित्त व मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालय के कार्य ,मनरेगा से कराए जा रहे चकमार्ग आदि कार्यों सहित अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह, एपीओ सत्यप्रकाश पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि प्रदुमन यादव, टीए रामबचन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें