जिले में सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की शनिवार को आठ केंद्रों पर होगी।
परीक्षा केंद्रों की निगरानी वॉयस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों से होगी। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।
परीक्षा में 6026 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला समन्वयक सीबीएसई पीएल जैसी ने बताया कि जिले में सीबीएसई से संबद्ध 34 माध्यमिक विद्यालय है।
10वीं में 3504 और 12वीं में 2522 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) घड़ी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने पर रोक रहेगी।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में एंट्री मिलेगी।