फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे छह मुन्ना भाई पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा में मधुबन के दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर इम्तेहान दे रहे छह मुन्ना भाई पकड़े गए। केंद्र अध्यक्ष ने उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 41134 परीक्षार्थी रहे। जिसमें 35676 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इंटर व्यावसायिक 174 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमेेें 164 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए चार सचल दस्ते चक्रमण करते रहे। मधुबन: बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह में प्रथम पाली मेें हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र एवं आधार से मिलान कर रहे थे। इस दौरान पांच नाबालिग दूसरे के स्थान परीक्षा देते पकड़ में आए। जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक विनोद सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पांचों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। वहीं दूसरी तरफ तहसील क्षेत्र के तरुण इंटर कॉलेज कुंडा कुचाई में भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें