निजामुद्दीनपुुरा मुहल्ले में निर्माणाधीन तालाब बेस्ड थीम पार्क में कर्मचारियों की लापरवाही से दर्जनों छुट्टा पशु बंद हो गए। शुक्रवार को पशुओं की चीख सुनकर पार्क पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने पशुओं को निकालकर गौ आश्रय स्थल भेजा। कर्मचारियों की इस लापरवाही की चर्चा मुहल्ले में होती रही।
शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन तालाब बेस्ड थीम पार्क से पशुओं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मुहल्लेवासी जब पार्क के गेट के पास पहुंचे तो देखा कि पार्क में एक दर्जन छुट्टा पशु बंद है। पशु बाहर निकलने के लिए छटपटा रहे चाह रहे थे। चारों तरफ से ऊंची बाउंड्री वाल होने व गेट बंद होने से पशु बाहर निकल नहीं पा रहे थे। मोहल्ले के कन्हैया तिवारी, अजय राय, दुर्गेश सिंह,राजेश सिंह सिसौदिया आदि ने नगर पालिका में शिकायत की। इसके बाद नगर पालिका ने पशुओं को गौ आश्रय स्थल पहुंचाया।