दुबारी के लक्ष्मीपुर में गहरे मार्ग को ऊंचा करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंदटोलिया गांव के कटान पीड़ितों ने रविवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिंटोलिया के 18 कटान पीडितों को दुबारी के लक्ष्मीपुर में जमीन आवंटित की गई हैद्घ बस्ती के बीच से होकर जाने वाला प्रमुख मार्ग 10 फीट गहरा हो गया है। बरसात होने पर जलजमाव हो जा रहा है। इससे आने जाने में दुश्वारियां हो रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह मुख्यालय पर आंदोलन करेें। खंड विकास अधिकारी फतहपुर मंडाव कलाधर पांडेय ने कहा कि समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र, रामजी, अनिल, पप्पू, प्रमोद, कलन, लल्लन, सुनीता, सुभावती, प्रभावती, विपिन, सुनीता, केशव, सविता, जयराम, लालचंद आदि शामिल रहे।