चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज स्थित श्यामलाल राजेंद्र प्रसाद चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में शनिवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
रविवार को चोरी की जानकारी होने के बाद स्कूल के प्रबंधक यशवंत उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
रविवार को जब स्थानीय लोगों ने स्कूल का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधक को दी। जिसके बाद प्रबंधक यशवंत उपाध्याय स्कूल में पहुंचे तो कार्यालय से कंप्यूटर, स्कैनर ,प्रिंटर गायब था। दराज से स्कूल के फीस के 20 हजार रुपये भी चोरी हो गए थे।