फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा नेता के घर गमी में गए नपं अध्यक्ष तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के अध्यक्ष की तहरीर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर शाम नगर पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में उन्होंने बताया कि वह 20 मई पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा नेता उत्पल राय की भाभी की तेरही में गये थे। जहां उत्पल राय के साथ उनका फोटो लिया गया। नगर पंचायत के वार्ड-4 पारा के नगर पंचायत सदस्य परवेज ने उस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करके कुर्थीजाफरपुर के नपं अध्यक्ष भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। यह टिप्पणी लिखी। मेरी छवि धूमिल कर रहा है। कुछ राजनीतिक विपक्षी भी घूम घूमकर उस फोटो के आधार पर छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें