फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त करने और चालक को मारपीने पीटने के आरोप में 20 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा घोसी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय की तहरीर पर प्रचार में लगे एलईडी प्रचार वाहन को रोकने और उसको क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो नामजद सहित 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, प्रचार वाहन को लेकर लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी चालक हिमांशु सिंह शुक्रवार की सुबह नौ बजे घोसी मधुबन मार्ग स्थित जामडीह गांव पहुंचा। आरोप है कि जामडीह निवासी अनिल यादव एवं खानपुर बुजुर्ग निवासी राहुल राजभर अपने साथ 20 लोगों के साथ पहुंचे और वाहन चालक को प्रचार से रोकने के साथ धमकी दी कि प्रचार करने का परिणाम भुगतना पड़ेगा। जब चालक ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें