फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गोलमाल का मामला उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। परदहां ब्लाक कार्यालय परिसर में करीब पांच लाख 71 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय निर्माण में गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक शौचालय की बाहर से तो रंगाई-पुताई करा दी गई है, लेकिन अंदर कई काम अधूरा छोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों की ओर से भी जियो टैगिंग करके काम पूरा होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। सब कुछ जानकर विभागीय अधिकारी मौन हैं। परदहां ब्लाक कार्यालय परिसर में वर्ष 2020-21 के क्षेत्र पंचायत की बजट से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। सामुदायिक शौचालय में बाहर से रंगाई पुताई कर कागज में सभी कार्य पूरा दिखा दिया गया। जबकि शौचालय को अंदर कराए जाने वाले कार्य अधूरा छोड़ दिया। किसी शौचालय में सीट के अंदर मिट्टी तो किसी के अंदर गंदगी से पटी हुई है तो कहीं फर्श गंदा है। शौचालय के अंदर और बाहर बिजली का काम अधूरा पड़ा है। लोगों का कहना था कि जब ब्लाक कार्यालय परिसर में बने सामुदायिक शौचालय में मानक की अनदेखी की गई है तो गांव में बने शौचालयों की हालत कैसी होगी। इस बाबत खंड विकास अधिकारी धीरेश गुप्ता का कहना था कि सामुदायिक शौचालय निर्माण मेें जो भी कमी होगी उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें