कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासिनी फूलमती पत्नी कल्पनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गांव की दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार कुचहरा गांव निवासिनी फूलमती दो मार्च को प्रात: दस बजे घर से खेत जा रही थी। आरोप है कि पोखरी में बने रास्ते पर आने जाने के विवाद को लेकर गांव के ही मोनू ,रामकृपाल ,प्रभा एवं रम्भा गाली देते हुए मारने पीटने लगे।बीच बचाव करने आए फूलमती के जेठ प्रभुनाथ को भी मारपीट कर घायल कर दिये।