घोसी।घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना अंतर्गत सुरजनपुर के मूल निवासी एवं हाल पता कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ निवासिनी एक महिला ने अपने एक बालिग एवं एक नाबालिग पुत्रियों को दो लोगों के सहयोग से भगा ले जाने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया है।आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थानां अंतर्गत सुरजनपुर के मूल निवासिनी एवं हाल पता कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ निवासिनी राजकुमारी पत्नी मंद्रिका की एक 20 वर्षीया तथा दूसरी16 वर्षीया पुत्रियां 19 मार्च को पूर्वाह्न नौ बजे दिन में आजमगढ़ से घर के लिए निकली परंतु घर नहीं आई।पता करने पर हड़हुआ की गंगा पुत्री हरिश्चंद्र एवं रामरतन उर्फ भोलू पुत्र रामसमुझ की सहयोग से मानिकपुर लाला की छावनी निवासी करन पुत्र हरिश्चंद्र बहला फुसलाकर कर कही भगा ले गया।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।