घोसी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बरईपार मलिक निवासी एवं लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामसमुझ यादव की तहरीर पर सपा सुप्रीमो के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्दों के प्रयोग को लेकर पकड़ी निवासी अभिषेक सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। घोसी नगर से सटे बरईपार मलिक निवासी एवं लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामसमुझ यादव द्वारा घोसी कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से गाली दे रहे है ।जिसके आधार पर घोसी कोतवाली पुलिस अभिषेक सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है। एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।