स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा मौजा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला और उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला की तहरीर पर पड़ोस के ही दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वलीदपुर के भीरा मौजा निवासी रिजवाना खातून ने आरोप लगाया है कि सहन और जमीन विवाद को लेकर उनके पड़ोसी आरिफ से विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह 9 बजे आरिफ उनकी पत्नी और बेटी ने एक राय होकर उसे और उसके पति को बुरी तरह मारा-पीटा जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित रिजवाना की शिकायत पर आरिफ और उनकी पत्नी बेटी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है।