मधुबन।थाना क्षेत्र के सीसवा धरमपुर के ग्राम प्रधान पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस जगह जगह दबिश डाल रही है।
बीते सोमवार की देर शाम सीसवा गांव से पहले ही घर लौट रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान राजू चौहान को दो बदमाशों ने रोक लिया।इसी बीच एक बदमाश ने कनपटी पर सटाकर तमंचा से गोली चला दी थी। हालांकि झुकने के कारण गोली नहीं लगी।इससे ग्राम प्रधान बाल बाल बच गया।लोगों को आता देख बदमाश पैदल ही वहां से भाग गए।ग्राम प्रधान ने दो नामजद के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसवा धरमपुर निवासी दो सगे भाई रामसेवक चौहान और रामभजन चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।