मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो शनिवार को दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। दर्ज मुकदमे के अनुसार पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री एक अप्रैल को घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली निवासी किशन और शिवम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। संवाद