मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर उसकी बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित ने बताया कि बीते 25 मई को उसकी 18 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी शशिमोहन अपने पिता ओमप्रकाश यादव तथा पीयूष यादव के सहयोग से बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।