फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के कस्बा खास मुस्किया निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दर्ज मुकदमे के अनुसार कस्बा खास मुस्किया निवासी वर्षा कुमारी की शादी 27 मई 2021 को कोतवाली के हाजीपुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये नगद और बाइक की मांग करने लगे। देने से मना करने पर पति दीपक सास श्यामा देवी और ननद आए दिन गाली गलौज करते और मारते पीटते थे। जिसके बाद से वह मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें