फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सैन्यकर्मी पर हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी ग्रीवा देवी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत लेकर थाने गए सैन्यकर्मी शशिकांत राजभर को पुलिस ने रातभर थाने में बैठाया और सुबह मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में पति के भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। महिला के पति शशिकांत राजभर भारतीय सेना में तैनात हैं। भाई उमाशंकर राजभर भी सेना में थे। वर्ष 2022 में उमाशंकर छुट्टी पर घर आए थे तो गांव के ही दशरथ राजभर ने हत्या करा दी थी। इस मामले में पुलिस ने दशरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से उसके परिवार के लोग रंजिश रखने लगे। पति शशिकांत बीते 16 जून को छुट्टी पर घर आए। उसी दिन शाम को करीब 5:30 बजे गांव के दशरथ राजभर, कौशल्या, दयाशंकर, हेमपुष्पा, नेहा और नसीराबाद कला निवासी सुरेंद्र दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगे। दशरथ ने शशिकांत पर बरछा से प्रहार कर दिया था। किसी तरह उन्होंने घर में भाग कर जान बचाई थी। घटना की सूचना लेकर शशिकांत थाने गए तो उनकी बात अनसुनी कर बैठा लिया गया और अगले दिन चालान कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक को भी इस बात से अवगत कराया गया था, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शरण ली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें