फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
घोसी कस्बा बाजार में अधीक्षण अभियंता एसके सरोज के नेतृत्व में बिजली की चेकिंग करते कर्मचारी। सं? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। नगर में विद्युत विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे चार लोगों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही अभियान में बकाएदारों से डेढ़ लाख रुपये वसूले गए। अधीक्षण अभियंता एसके सरोज तथा अधिशासी अभियंता आरपी सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 87 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली की चेकिंग की गई। पांच उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन लेकर कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था। मौके परउसको कामर्शियल में बदला गया। मीटर से बाईपास कर बिजली चोरीरते पाए जाने पर चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। पांच उपभोक्ताओं के कम लोड लेकर अधिक उपयोग करने पर उनके पॉवर लोड को बढ़ाया गया। बिजली बकाया में सात का कनेक्शन काटा गया। राजस्व बकाए के रूप में टीम ने एक लाख 50 हजार की वसूली की। पांच उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए। उपखंड अधिकारी राजेश प्रसाद ने सभी से समय से बिजली बिल जमा करने के साथ बिजली चोरी न करने की अपील की। चेकिंग टीम में अवर अभियंतागण अजय गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव, विजलेंस दरोगा शैलेंद्र यादव, बृजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें