घोसी।घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात में नगर के पकड़ी मोड़ निवासी आशुतोष वर्मा की तहरीर पर मारपीट कर घायल करने के आरोप में मोहल्ले के ही चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पकड़ीमोड़ निवासी आशुतोष वर्मा को दो जुलाई की रात 8.30बजे आने जाने के विवाद को लेकर मुहल्ले के भीम निषाद ,रोहित गोंड़ ,सूरज प्रजापति एवं अंकुर निषाद ने गाली देने के साथ ही मारपीट कर घायल करने के बाद जान से मारने की धमकी दिया ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है ।