फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की माछिला गांव निवासी महिला ने मंगलवार को अपने पति सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार मछिला निवासी मंजू चौहान ने बताया कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से वर्ष 2017 में माछिला निवासी संदीप चौहान से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडित करते रहे।16अप्रैल को पति संदीप चौहान ने सास मनावती,ससुर सुरेश चौहान ,देवर सचिन चौहान एवं ननदोई संजय की सहयोग से मारपीट कर घायल कर दिया ।इसकी सूचना डायल 112 को दी तो घर आकर पकड़ कर थाने लाई। जिसको लेकर मंजू चौहान ने मारपीट करने एवं दहेज हेतु प्रताड़ित करने को लेकर घोसी कोतवाली में पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।जिसपर घोसी कोतवाली पुलिस ने का कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें