फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: छोटी सी बात पर महिलाओं से की मारपीट, कई धाराओं में पांच पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Feb 2023 07:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

छोटी सी बात को लेकर दबंगों ने महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर महिला समेत पांच के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में भैंस को मारने की बात को लेकर दबंगों ने महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर महिला समेत पांच के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सुरहुरपुर निवासीमीना देवी पत्नी महेंद्र यादव ने बताया है कि वह बीते शुक्रवार की शाम पांच बजे भैंस मारने की बात को लेकर गांव के ही विपक्षी अंकूर यादव पुत्र जयराम यादव, शनि यादव पुत्र उमेश यादव, अमन यादव, अंकित यादव पुत्रगण जयराम यादव समेत एक महिला पीड़िता के दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली देने लगे। जब मना किया गया तो आरोपियों ने एकराय होकर उससे मारपीट दीया , उसे बचाने आई उसकी बेटी प्रियंका से भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें