घोसी।एसपी के आदेश पर 40 दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले शिकायतकर्ता पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मुहल्ला निवासी मोहम्मद जमाल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते 29 जून की दोपहर उसका कारीगर ठेला लेकर घर जा रहा था। उसके पीछे मोहम्मद जमाल भी था। ठेले के धक्के से गली में खड़ी बाइक गिर गई। इतने में मोहम्मद सलीम, मुहम्मद जाफर, मोहम्मद शमीम, नजमा और अब्दुल कयूम गाली देते हुए ईंट, पत्थर, लाठी और चाकू से हमला कर दिए। घर में घुसकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे।