फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते मिले आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बकाया बिल का भुगतान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बिजली चोरी कर रहे 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कारवाई की गई। बिजली विभाग की कारवाई से बकायादार उपभोक्ताओं के साथ बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार को इमिलिया, भुजौटी, बुनकर कालोनी, रौजा, किन्नपुर आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। टीम ने 78 कनेक्शन की जांच करते हुए बिजली चोरी कर रहे 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बकाया राशि जमा न करने पर 17 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की गई। टीम ने इस दौरान तीन लाख 82 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। टीम में सुधीर, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें