फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना अनुमति जलसे में भीड़ पर 19 नामजद सहित 500 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। थाना क्षेत्र के नगर के बड़ागांव बाजार में श्री राम जानकी मंदिर के पास सोमवार रात बगैर अनुमति के जलसे में भीड़ जुटाने तेज आवाज में लाउस्पीकर बजाने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद और 500 लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेश्वर पांडेय की तहरीर पर की गई है। घोसी के बड़ागांव बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के समीप सोमवार रात बगैर अनुमति के जलसे का आयोजन भीड़ जुटाई गई। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश्वर पाण्डेय की टीम ने अनुमति पत्र मांगा तो घोसी के करीमुद्दीनपुर निवासी मुहम्मद नासिर, मो सादिक, शाहजमन, शाहिद, आजाद पान वाला,नसीम अहमद,मुजीब,मो सलीम,ताबीज,मो मोजम एवं घोसी नगर के बड़ागांव निवासी अरशद,मो मुस्तफा,मुहम्मद नूरानी,मो उलमा रसूल एवं बैसवाड़ा निवासी मो आलम सहित 450 से 500 अज्ञात लोग पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। इस संबंध में मंगलवार को घोसी कोतवाली पुलिस कस्बा प्रभारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश्वर पाण्डेय की तहरीर पर मंगलवार को 19नामजद सहित 500से अधिक लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। वहीं इस मामले में सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, बगैर अनुमति के जलसे का आयोजन को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें