घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायगंगा पब्बी गल एवं हलमुक़ाम काजिटोला मऊ निवासी एक महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम को पति सहित ससुराल पक्ष के 11 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कराया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगंगा पब्बी गांव निवासी हलमुक़ाम काजिटोला मऊ निवासी जरीना परवीन उर्फ नेमत फिरदौस का निकाह 12 जून 2011 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगंगा पब्बी नदवासराय निवासी एहतेशाम अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। जिनसे दो पुत्रियां भी है। इसके बावजूद 24 दिसंबर 2023 को पति एहतेशाम अहमद, ससुर गुफरान अहमद, सास शहाना खातून, जेठ फैजान खान, जेठानी फरीदा खान, देवर वाहिद जमाल, देवरानी रफत खान, ननद तुबा तंजीम, नंदोई फहीम खान, भतीजा ज़ियाद खान एवं दोस्त ख्वाजा उर्फ़ ख्वाजा जफ़रुल्ला मारपीट कर लड़कियों के साथ तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। उसने ससुरालियों द्वारा दो लाख रुपये एवं मोटर साइकिल की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस ने जरीना परवीन उर्फ़ नेमत फिरदौस की तहरीर पर पति सहित 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।