घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर नकटा गांव में दो दिन पूर्व हुए तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि में राजू यादव की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। राजू ने आरोप लगाया कि बीते रात में अज्ञात चोर घर के पिछे से अंदर घुसकर कमरे में रखे तीन बक्सा, दो अटैची को उठाकर ले गए। जिनमें मेरी पत्नी, बहन के साथ मेरी पुत्रियों के एक दर्जन से अधिक सोने, चांदी के गहनों के साथ 18 हजार रुपये नकदी रखे थे। रात में परिवार की महिलाएं घर के हॉल में तथा बाकी सदस्य बरामदे पर सो रहे थे। सुबह जगने पर घटना की जानकारी हुई। खोजबीन करने पर गांव के सिवान में स्थित एक व्यक्ति के खेत में बक्सा एवं अटैची टूटे और खाली मिले। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने राजू यादव की तहरीर पर बुधवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद