घोसी। नगर के मदापुर समसपुर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मुहल्ला निवासी सादिक को पड़ोसी आरिफ, अबुल हसन एवं असमतुल्लाह ने बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे दुकान खोलने के विवाद को लेकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने सादिक की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।