चिरैयाकोट। एक दुकानदार ने अपने पूर्व नौकर पर पत्नी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक कस्बा स्थित बर्तन की दुकान पर सोहबत बागदासी मुहल्ले का निवासी अरमान नौकरी करता था। किन्हीं कारणों से दुकानदार ने उसे हटा दिया। काम करने के दौरान नौकर ने दुकानदार की पत्नी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया था। इस बीच किसी काम को लेकर दुकानदार ने उसे हटा दिया। काम से हटाए जाने के बाद अरमान ने दुकानदार की पत्नी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
नौकर की इस हरकत की शिकायत महिला ने अपने पति से की। दुकानदार ने अरमान से ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से कहा कि अगर तुम मेरा कहना नहीं मानोगी तो तुम्हारे पति की हत्या कर दी जाएगी। नौकर की हरकतों से आजिज दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पूर्व नौकर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।